गैजेट डेस्क. सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एम21 की बिक्रीआज (सोमवार) से शुरू हो रही है। इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरूआती कीमत 13,499 रुपए है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को अमेजन से खरीदनेपर 500 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर 31 मार्च तक वैलिड रहेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 कोसैमसंग डॉट कॉम और कुछचुनिंदा रिटेल आउटलेट से भी खरीदा जा सकेगा। फोन में फोटोाग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा फोन में 6000 एमएएच की बैटरी, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफिनिटी-यू डिस्प्ले भी मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम21: वैरिएंट वाइस कीमत और ऑफर
- कंपनी ने फोन के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं। यह दो कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू में उपलब्ध हैं।इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा।
- फोन के बॉक्स में डेटा केबल, 15 वॉट चार्जर (टाइप-सी), सिम इजेक्टर टूल, यूजर मैनुअल गाइड मिलेगा।
वैरिएंट वाइस कीमत
वैरिएंट | कीमत |
4GB/64GB | 13,499 रुपए |
6GB/128GB | 15,499 रुपए |
सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेसिक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज | 6.4 इंच |
डिस्प्ले टाइप | फुल एचडी प्लस, 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन |
सिम टाइप | डुअल नैनो सिम |
ओएस | वन UI 2.0 बेस्ड एंड्रॉयड 10 |
प्रोसेसर | एक्सीनोस 9611 |
रैम/स्टोरेज | 4GB/64GB, 6GB/128GB |
एक्सपेंडेबल मेमोरी | 512GB |
रियर कैमरा | 48MP(प्राइमरी)+8MP(अल्ट्रा-वाइड एंगल)+5MP(डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा | 20MP |
बैटरी | 6,000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
कलर | ब्लैक, ब्लू |
सिक्योरिटी | फिंगरप्रिंट और फेसअनलॉक |
सेंसर | एक्सीलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, वर्चुअल लाइट सेंसिंग |
वजन | 188 ग्राम |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2xlUjGQ
Post a Comment